Tuesday, 14 April 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Cow Dung Soup: 'गोबर' का सूप पी रहे हैं लोग, बिक रहा है महंगे दामों पर, जाने वजह
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Cow Dung Soup: दुनिया में कई अजीब-ओ-गजब व्यंजन हैं, लेकिन वियतनाम (Vietnam) और फिलीपींस (Philippines) का ‘गोबर का सूप’ सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं। नाम सुनकर लगता है कि इसमें असली गोबर डाला जाता है, लेकिन असलियत इससे पूरी तरह अलग है।
लोग इस सूप के बड़े चाव से पीते हैं और रेस्टोरेंट में महंगे दाम चुकाकर इसका मजा लेते हैं। वियतनाम
(Vietnam)
के कुछ पहाड़ी इलाकों और जनजातियों में इसे ‘Cow Dung Soup’ या ‘Poop Juice Soup’ के नाम से जाना जाता है। फिलीपींस (Philippines) में इसी तरह का सूप ‘पापाइटान’ (Papaitan) के नाम से मशहूर है, जिसे गाय की पित्ताशय (Bile) से बनाया जाता है और लोकल लोग इसे ‘Cow Dung Soup’ भी कह देते हैं।
Cow Dung Soup[/caption]
सूप बनाने की प्रक्रिया काफी खास
सूप बनाने की प्रक्रिया भी काफी खास है। सबसे पहले गाय की आंतों में भरा हरा घास निकाला जाता है और अच्छी तरह धोया जाता है। फिर इसमें प्याज, टमाटर, लहसुन, अदरक, लेमनग्रास, मिर्च और अन्य मसाले मिलाकर घी या तेल में तड़का लगाया जाता है। कुछ जगहों पर नींबू का रस, हरी मिर्च और नमक भी डाला जाता है। इसे कई घंटे उबालने के बाद तैयार किया जाता है। [caption id="attachment_107769" align="aligncenter" width="1200"]
Cow Dung Soup[/caption]