Monday, 14 July 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Credit Card: क्रेडिट कार्ड के जितने फायदे उतने ही नुक्सान, जाने
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Credit Card: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आज बढ़ता जा रहा है। जिस तरह से लोग डेबिट कार्ड (Debit Card) का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे ही क्रेडिट कार्ड का उपयोग भी करने लगे हैं। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड (
Credit Card
) का यूज हर वक्त करते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं। क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल आपको कई तरह के वित्तीय नुकसान देता है। जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।
क्या होते हैं नुकसान?
बोझ के तले दब जाना
क्रेडिट कार्ड में इस्तेमाल करने के लिए अच्छी खासी लिमिट दी जाती है। कहा जाता है कि लिमिट का केवल 30 फीसदी उपयोग में लाना चाहिए। क्योंकि डायरेक्ट हमारे खाते से पैसे नहीं जा रहे हैं, इसलिए क्रेडिट कार्ड का लोग 30 फीसदी से ज्यादा उपयोग कर लेते हैं। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इसका भुगतान कर पाना बाद में मुश्किल हो जाता है। फिर अगर पूरा भुगतान नहीं किया, तो आपको बैलेंस पर पेनल्टी देनी पड़ती है। इस तरह से आपका वित्तीय बोझ बढ़ता चले जाता है।क्रेडिट स्कोर खराब होना
अगर आप क्रेडिट कार्ड का समय पर भुगतान नहीं कर देते, तो इससे क्रेडिट स्कोर खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं। आपका क्रेडिट स्कोर पूरी तरह से क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल और लोन पर निर्भर करता है। अगर आप क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल पर गलतियां करते हैं, तो इसका प्रभाव क्रेडिट स्कोर पर दिखता है।