Friday, 05 June 2026
पंजाब
Punjab News: सीमा पार संचालित हथियार-नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़; अफगान नागरिक सहित छह गिरफ्तार
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अफगान नागरिक और दो नाबालिगों सहित छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.035 किलोग्राम हेरोइन, पांच आधुनिक पिस्तौल और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाज़ मोहम्मद (62), जो अफगानिस्तान का नागरिक है और पहले हरियाणा के सोनीपत में रह रहा था तथा हाल ही में नई दिल्ली के लाजपत नगर में रहने लगा था; नवांशहर की गुरु अंगद देव कॉलोनी निवासी अंकुश बर्थवाल (33); जालंधर के गांव भट्टियां निवासी देश राज उर्फ विक्की (32); तथा लोपोके के गांव रणिया निवासी राजनदीप सिंह उर्फ राजा (26), जो वर्तमान में अमृतसर के सन्नी एन्क्लेव में रह रहा है, के रूप में हुई है।
Cross-border arms, drug and hawala network busted[/caption]
डीजीपी ने कहा कि नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान करने तथा और अधिक जानकारी जुटाने के लिए मामले की आगे और पीछे की कड़ियों की जांच की जा रही है। कार्रवाई के संबंध में जानकारी साझा करते हुए अमृतसर के पुलिस आयुक्त (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक चरण में पुलिस टीमों ने दो नाबालिगों को एक ग्लॉक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया था। उनके खुलासों के आधार पर 500 ग्राम हेरोइन और एक अन्य पिस्तौल भी बरामद की गई।
आरोपियों में दो नाबालिग
इसके अलावा गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए बाज़ मोहम्मद, अंकुश बर्थवाल और देश राज उर्फ विक्की आदतन अपराधी हैं और उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। बरामद किए गए हथियारों में तीन 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल (ऑस्ट्रिया निर्मित), एक .30 बोर जिगाना पिस्तौल, एक .30 बोर पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस शामिल हैं।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी साथियों के साथ मिलकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से स्थापित संपर्कों के जरिए अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करते थे और फिर अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर उन्हें आगे सप्लाई करते थे। उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क माझा और दोआबा क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रहा था। [caption id="attachment_20048" align="aligncenter" width="1200"]