Thursday, 23 October 2025
पंजाब
Punjab News: सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश; हेरोइन सहित ड्रग सरगना काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शुरू की गई ‘ युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम’ के दौरान, गुप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक ड्रग सरगना को 5.025 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया और सीमा पार नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया।
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी, पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा संचालित एक सीमा पार नेटवर्क चला रहा था और डेरा बाबा नानक सेक्टर का उपयोग करके ड्रोन के माध्यम से भेजी गई नशे की खेपों को प्राप्त करता था। इस मामले में आगे और पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए और जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
drug kingpin arrested with 5 kg heroin[/caption]
NDPS और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज
यह जानकारी आज पंजाब के डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजपाल सिंह (25) के रूप में हुई, जो छेहरटा, अमृतसर ( Amritsar ) में मजीद बिल्डिंग का निवासी है। आरोपी का आपराधिक पिछोकड़ है और उसके खिलाफ NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। [caption id="attachment_8680" align="aligncenter" width="800"]
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी, पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा संचालित एक सीमा पार नेटवर्क चला रहा था और डेरा बाबा नानक सेक्टर का उपयोग करके ड्रोन के माध्यम से भेजी गई नशे की खेपों को प्राप्त करता था। इस मामले में आगे और पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए और जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
लक्की को 3 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया
इस कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए, पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अगस्त 2025 में एक नशा तस्कर लक्की को 3 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसी मामले की जांच के दौरान, पुलिस टीमों ने राजपाल सिंह की संलिप्तता पाई, जिसके कारण उसे FIR में नामजद किया गया। [caption id="attachment_90030" align="aligncenter" width="1200"]
drug kingpin arrested with 5 kg heroin[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
इसके बाद, 19 अक्टूबर को पुलिस टीमों ने राजपाल सिंह को गिरफ्तार किया और उसकी पहचान व खुलासे के बाद 5.025 किलो और हेरोइन बरामद की गई।