Saturday, 26 July 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में सीमा पार से चल रहे नारकोटिक्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, हेरोइन समेत 4 गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों के तहत
पंजाब (Punjab)
को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही व्यापक मुहिम के दौरान, काउंटर इंटेलिजेंस (CI) अमृतसर ने पाकिस्तान आधारित सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले मॉड्यूल के चार सदस्यों को 4 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस संबंध में जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी।
[caption id="attachment_8681" align="aligncenter" width="800"]
DGP Gaurav Yadav[/caption]
Punjab Police[/caption]
DGP Gaurav Yadav[/caption]
पुलिस टीमों ने आरोपियों के ऑटो-रिक्शा जब्त किया
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रणजीत सिंह और करन मसीह (दोनों निवासी अटारी, अमृतसर) तथा मनप्रीत सिंह और अजयपाल सिंह (दोनों निवासी जंडियाला गुरु, अमृतसर) के रूप में हुई है। हेरोइन की बरामदगी के अलावा, पुलिस टीमों ने आरोपियों के ऑटो-रिक्शा (PB 02 डी एन5173) को भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल आरोपी खेप प्राप्त करने और उसकी डिलीवरी के लिए कर रहे थे।यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्कर ‘शाह’ के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जो सरहद पार से नशीले पदार्थों की खेप ड्रोन के माध्यम से भेज रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रदेश में अन्य पार्टियों को नशीले पदार्थों की आगे डिलीवरी कर रहे थे। [caption id="attachment_79530" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Police[/caption]