ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 12 September 2025

Punjab News: पंजाब में सीमा पार से तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 6 लाख रुपये की ड्रग मनी समेत पांच गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब में सीमा पार से तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 6 लाख रुपये की ड्रग मनी समेत पांच गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब ( Punjab ) को सुरक्षित और नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस (CI) अमृतसर ने पाकिस्तान से संबंधित सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले माड्यूल के पांच कारकों को छह आधुनिक पिस्तौलें, 1 किलो हेरोइन और 6 लाख रुपये की ड्रग मनी समेत गिरफ्तार कर इस माड्यूल का पर्दाफाश किया है। [caption id="attachment_8680" align="aligncenter" width="800"] DGP Gaurav Yadav Punjab DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]

6 पिस्तौलें, 1 किलो हेरोइन बरामद

यह जानकारी आज यहाँ डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गाँव भित्तेवाड़ के जसकरन सिंह, अमृतसर के गाँव रंगगढ़ के अमृतपाल सिंह, अमृतसर के बोपाराए के गुरविंदर सिंह, अमृतसर के बोपाराए के अमंदीप सिंह और लुधियाना के गाँव मनसूरा के हरकीरत सिंह के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

बरामद किए गए हथियारों में मैगज़ीन समेत दो 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, मैगज़ीन समेत दो .30 बोर पीएक्स 5 पिस्तौल और मैगज़ीन समेत दो .30 बोर स्टार मार्क पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस टीमों ने उनकी स्विफ्ट कार, होंडा अमेज़ कार और स्पलेंडर मोटरसाइकिल को भी जब्त किया, जिनका उपयोग खेपों की डिलीवरी के लिए किया जा रहा था।

अपराधियों और गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई कर रहे थे

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों जो सीमा पार से गैरकानूनी हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप भेजने के लिए ड्रोन का उपयोग कर रहे हैं, के इशारों पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रदेश में अपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के इरादे से पंजाब में अपराधियों और गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई कर रहे थे।

पुलिस पार्टी ने खुफिया कार्रवाई शुरू की

इस ऑपरेशन के बारे में विवरण साझा करते हुए, डीजीपी ने बताया कि CI अमृतसर टीमों को एक भरोसेमंद सूचना मिली थी कि एक पाकिस्तान-आधारित तस्कर ने ड्रोन के माध्यम से दो अलग-अलग खेपें – हथियार और नशीले पदार्थ – भेजी हैं, जिन्हें गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों ने प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि और जानकारी से पता चला है कि ये दोनों खेपें इन आरोपियों द्वारा अनजान व्यक्तियों को डिलीवर की जानी थीं। उन्होंने आगे कहा कि इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक पुलिस पार्टी ने खुफिया कार्रवाई शुरू की और इन पाँच संदिग्धों को तब गिरफ्तार किया, जब वे खेपें डिलीवर करने की प्रतीक्षा कर रहे थे।

FIR अमृतसर में दर्ज

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक हवाला ऑपरेटर निकला जिसकी पहचान हरकीरत के रूप में हुई है – जिससे 6 लाख रुपये बरामद किए गए हैं, और यह पैसा हवाला चैनलों के माध्यम से पाकिस्तान भेजा जाना था। उन्होंने आगे कहा कि नेटवर्क के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है। इस संबंधी FIR नंबर 49 दिनांक 12-09-2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25, 27-ए और 29 तथा असलाह एक्ट की धारा 25 के तहत थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में दर्ज की गई है।