ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 04 July 2025

CUET UG Result 2025: लाखों छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, NTA ने घोषित किया CUET यूजी का रिजल्ट

CUET UG Result 2025: लाखों छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, NTA ने घोषित किया CUET यूजी का रिजल्ट
डेली संवाद, चंडीगढ़। CUET UG Result 2025 : सीयूईटी यूजी (CUET UG) का एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है, क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी का रिजल्ट (CUET Result) घोषित कर दिया है।

छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म

मिली जानकारी के मुताबिक सीयूईटी यूजी 2025 (CUET UG Result 2025) के एग्जाम में शामिल हुए 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) ने सीयूईटी यूजी 2025 का परिणाम आज यानि 4 जुलाई को घोषित कर दिया है। [caption id="attachment_76692" align="aligncenter" width="1200"] CUET UG Result 2025 CUET UG Result 2025[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम जिन छात्रों ने इसका एग्जाम दिया था वह सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉग इन करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दे कि इस परीक्षा के जरिए देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों (UG Courses) में दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाती है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने विभिन्न विषयों के लिए परीक्षा दी थी।