ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 02 July 2025

CUET UG Result 2025: सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर जारी, यहां करें डाउनलोड, NTA जल्द जारी करेगा Result 

CUET UG Result 2025: सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर जारी, यहां करें डाउनलोड, NTA जल्द जारी करेगा Result 
डेली संवाद, नई दिल्ली। CUET UG Result 2025: नेशनल टेस्ट एजैंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी यूजी परीक्षा ( CUET UG Exam) में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए फाइनल आंसर की (CUET UG final answer key) डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। जिन भी अभ्यर्थियों ने प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाई थी वे इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

जल्द घोषित होगा CUET Result

फाइनल उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी की गई है। पिछले पैटर्न को देखें तो राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से फाइनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद एक या दो दिन में रिजल्ट की घोषणा कर दी जाती है। ऐसे में अनुमान है कि एनटीए की ओर से कल तक सीयूईटी रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया जायेगा।

CUET UG final answer डाउनलोड करने की स्टेप्स

सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में Final Answer Keys for CUET(UG)-2025 Examination पर क्लिक करना है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम अब आपको अगले पेज पर पीडीएफ लिंक (PDF Link) पर क्लिक करना है। इसके बाद फाइनल आंसर (CUET UG final answer) की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका नहीं

सभी छात्र ध्यान रखें कि फाइनल आंसर की सर्वमान्य होगी और इस पर किसी भी प्रकार से ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका नहीं दिया जायेगा। फाइनल आंसर की के आधार पर ही छात्रों का रिजल्ट तैयार कर जारी किया जायेगा।