ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 11 June 2025

Daily Horoscope: धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन के अच्छे योग, जाने अपना राशिफल

Daily Horoscope: धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन के अच्छे योग, जाने अपना राशिफल
डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 11 June 2025 : आज 11 जून 2025 की तारीख है, दिन है बुधवार (Wednesday) । पंचांग की गणना के मुताबिक आज बुधवार, 11 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होने के बाद धनु राशि में चले जाएंगे। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इसके अलावा भद्र राजयोग का संयोग, ज्येष्ठा नक्षत्र और साध्य योग भी बन रहा है। दैनिक राशिफल में आज के दिन कुछ राशि वालों को धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन के अच्छे योग बन रहे हैं। लोगों से मेल-मिलाप का सिलसिला बढ़ेगा। करियर में एक नया मुकाम भी मिल सकता है आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 10 June 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8008" align="aligncenter" width="800"] Aries Daily Horoscope Aries Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए चुनौती से भरा रहने वाला है। धन संबंधित मामलों में आपको अपनी आंखें और कान खुले रखने होंगे। आपको खानपान में लापरवाही के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई काम यदि किया तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें। किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। सरकारी कामों में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी सेहत संबंधित समस्या को लेकर टेंशन रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8017" align="aligncenter" width="800"] Taurus Daily Horoscope Taurus Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए मेहनत और ईमानदारी से काम करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में धन अत्यधिक मात्रा में न मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, लेकिन आपकी वाणी पर आप संयम रखें। आप अपने काम के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपको किसी निर्णय को लेने के बाद पछतावा हो सकता है, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके कामों से एक नई पहचान बनेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को नए पद की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8011" align="aligncenter" width="800"] Gemini Daily Horoscope Gemini Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आपको किसी लेनदेन से संबंधित मामलों पर अपने आंखों और कानों को खुले रखने होंगे। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है, जिसमें आप आप थोड़ा सोच समझ हाथ बढ़ाएं। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह लेनी पड़ सकती है। आपको अपने विचारों में बदलाव लाने होंगे। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8009" align="aligncenter" width="800"] Cancer Daily Horoscope Cancer Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको अपने मन पर काबू रखना होगा। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात हो सकती है। आपका कोई काम आज बिगड़ने से बॉस से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। आप अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। कला क्षेत्र में आपकी लोगों से खूब पटेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। यदि आप अपने भाई-बहनों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8012" align="aligncenter" width="800"] Leo Daily Horoscope Leo Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तकनीकी क्षेत्रों में आप अच्छा नाम कमाएंगे। जो लोग नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें भी कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आपकी कोई पारिवारिक समस्या आसानी से सुधर जाएगी, जिससे आपको टेंशन भी कम होगी। आपको किसी से काम को लेकर यदि कोई सलाह लेनी पड़े, तो उसमें आप अपनी बुद्धि का प्रयोग अवश्य करें। किसी नए वाहन की आप खरीदारी की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8018" align="aligncenter" width="800"] Virgo Daily Horoscope Virgo Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में विशेषज्ञों से सलाह लेनी होगी। आप अपने कामों में कोई लापरवाही ना करें, नहीं तो इससे आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपको अपने आलस्य को दूर भगाकर कामों में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8013" align="aligncenter" width="800"] Libra Daily Horoscope Libra Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने बिजनेस के जरूरी कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि आप आलस्य के कारण अपने कामों को आगे के लिए टाल सकते हैं। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे, लेकिन आपको कोई भी बात थोड़ी समझदारी दिखाते हुए कहनी होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति से धन का लेनदेन नहीं करना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8016" align="aligncenter" width="800"] Scorpio Daily Horoscope Scorpio Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों का समय अच्छा बीतेगा, क्योंकि उनके बॉस उनके कामों की सराहना करेंगे। आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके पास जिम्मेदारी अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8015" align="aligncenter" width="800"] Sagittarius Daily Horoscope Sagittarius Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष करने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, जिनको लेकर आपको जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलना होगा। सेहत के मामले में दिन कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आपको कोई खून से संबंधित समस्या परेशान करेगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा की पूर्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8010" align="aligncenter" width="800"] Capricorn Daily Horoscope Capricorn Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर संशय बना है, तो आप उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आपका कोई निर्णय आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आपका अच्छा खासा धन खर्चा होगा। ननिहाल पक्ष के लोगों से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी नए घर की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8007" align="aligncenter" width="800"] Aquarius Daily Horoscope Aquarius Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक मामले आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आपकी बेवजह दूसरों के मामले में बोलने की आदत आपके लिए समस्या बन सकती है। लेकिन यदि आपने अपने बिजनेस में किसी नये काम को शुरुआत की तो, वह आपके लिए अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आपके कामों में कंधे से कंधा मिलाकर पूरा साथ देंगे। शौक मौज की चीजों पर भी आप अच्छा खासा धन खर्च कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8014" align="aligncenter" width="800"] Pisces Daily Horoscope Pisces Daily Horoscope[/caption] आज आपको यदि किसी काम को लेकर तनाव था, तो वह भी दूर होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, कुछ नया करने का भी मौका मिलेगा। आप अपनी अच्छे सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे, लेकिन आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो आप उसमें पीछे न हटे। विद्यार्थी अपने ज्ञान में वृद्धि का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की आवश्यकता है, क्योंकि आपकी छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आदत लड़ाई झगड़ा पैदा कर सकता है।