ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 13 July 2025

Daily Horoscope: गुरु आदित्य राजयोग का निर्णाण, इन राशियों को मिलेगा लाभ, जाने राशिफल

Daily Horoscope: गुरु आदित्य राजयोग का निर्णाण, इन राशियों को मिलेगा लाभ, जाने राशिफल
डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 13 July 2025: आज 13 जुलाई 2025 की तारीख है,   रविवार (Sunday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 13 जुलाई, रविवार का दिन है। आज के दिन चंद्रमा का संचरण मकर राशि में होगा। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम हिंदू पंचांग के अनुसार आज के दिन सूर्य और गुरु का गोचर मिथुन राशि में होने से गुरु आदित्य राजयोग का निर्णाण हुआ है। जिससे आज के दिन वृषभ, कर्क, सिंह समेत राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 13 July 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8008" align="aligncenter" width="800"] Aries Daily Horoscope Aries Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई निर्णय अच्छा लाभ देगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोग दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को सक्सेस मिलने की संभावना थोड़ी कम है, क्योंकि उनके विरोधी उन्हें परेशान करेंगे। आपको पारिवारिक किसी मामले को थोड़ा समझदारी दिखाते हुए निपटाने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8017" align="aligncenter" width="800"] Taurus Daily Horoscope Taurus Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए कुछ नये संपर्क से लाभ लेकर आएगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको संतान के करियर में चल रही समस्याओं के लिए कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है। आप अपने बॉस की बातों पर ढील बिल्कुल ना दें। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में कमजोर हैं, उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी, तभी उन्हें बेहतर रिजल्ट मिल सकेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8011" align="aligncenter" width="800"] Gemini Daily Horoscope Gemini Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए धन-संपत्ति के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में भी जीत मिलेगी। दोस्तों के साथ आप कुछ समय पुरानी यादों को साझा करेंगे। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान है, तो उसमें आपके पिताजी की सलाह आपके लिए बेहतर रहेगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आप अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8009" align="aligncenter" width="800"] Cancer Daily Horoscope Cancer Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। आपकी धार्मिक कार्यों में भी काफी रूचि रहेगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको काम को लेकर सलाह दें, तो आप उस पर अमल बहुत ही सोच विचारकर करें। आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आपके किसी के लिए गए फैसले से पिताजी नाराज हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8012" align="aligncenter" width="800"] Leo Daily Horoscope Leo Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर करने की आवश्यकता है। आप काम को लेकर कोई लापरवाही ना करें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई रुकी हुए डील फाइनल हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने भाई व बहनों से किसी बात को लेकर बहसबाजी में नही पड़ना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8018" align="aligncenter" width="800"] Virgo Daily Horoscope Virgo Daily Horoscope[/caption] आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं। आपके खर्च भी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8013" align="aligncenter" width="800"] Libra Daily Horoscope Libra Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। कारोबार में भी आपकी योजनाएं आपको बेहतर लाभ देगी, जिससे टेंशन भी बनी रहेगी। आप अपने कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपको अपने कामों को थोड़ा ध्यान रखकर निपटाने की आवश्यकता है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8016" align="aligncenter" width="800"] Scorpio Daily Horoscope Scorpio Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। करियर में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर यदि मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी की कही सुनी बातों में ना आएं। यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आज आप बढ़िया मूड में रहेंगे, जिससे मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8015" align="aligncenter" width="800"] Sagittarius Daily Horoscope Sagittarius Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। आपका पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा और जरूरी कामों को नजरअंदाज करने से बाद में आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। बिजनेस में भी आपको थोड़ा सा ध्यान रखना होगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8010" align="aligncenter" width="800"] Capricorn Daily Horoscope Capricorn Daily Horoscope[/caption] आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, जिससे उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों के कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको अपनी पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8007" align="aligncenter" width="800"] Aquarius Daily Horoscope Aquarius Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए आपके आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई गलती करने से बचना होगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपको अपने दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। आप अपने कामों में मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8014" align="aligncenter" width="800"] Pisces Daily Horoscope Pisces Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर करने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को काम निकालने के लिए अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। आप खुला खर्च करेंगे, जिस कारण बाद में आपको धन की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है। आप अपनी पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में पिताजी से सलाह मशवरा करके चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आपको अपने बॉस से रिश्तों को ठीक-ठाक रखना होगा।