ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 09 September 2025

Daily Horoscope: आज के दिन चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में, इन राशियों पर पड़ेगा असर, जाने अपना राशिफल

Daily Horoscope: आज के दिन चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में, इन राशियों पर पड़ेगा असर, जाने अपना राशिफल
डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 9 September 2025: आज 9 सितंबर 2025 की तारीख है, मंगलवार (Tuesday) का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है और आज 9 सितंबर मंगलवार को चंद्रमा का गोचर दिन रात गुरु की राशि मीन में है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

ज्योतिषियों के मुताबिक आज के दिन चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में है। ऐसे में आज के दिन वृषभ, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा और शुभ फलदायक रहने वाला होगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 9 September 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8008" align="aligncenter" width="800"] Aries Daily Horoscope Aries Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, लेकिन फिर भी आप अपने कामों पर फोकस बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी और आप किसी की कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले, क्योंकि आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। आपके आपसी रिश्ते बेहतर रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8017" align="aligncenter" width="800"] Taurus Daily Horoscope Taurus Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको अपने नौकरी से संबंधित कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आप अपनी माताजी से काम को लेकर कोई सलाह मशवरा कर सकते हैं। भाई-बहन को आप कहीं बाहर लेकर जा सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी की फरमाइश पर उनके लिए कुछ नए कपड़े, ज्वेलरी आदि के खरीदारी भी कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8011" align="aligncenter" width="800"] Gemini Daily Horoscope Gemini Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपनी कार्यशैली में सुधार लाना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। किसी नए काम की आप शुरुआत कर सकते हैं, जिसके लिए आपको कोई लोन भी आसानी से मिल जाएगा। आप अपने पैरों से संबंधित समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा, तभी वह दूर होगी।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8009" align="aligncenter" width="800"] Cancer Daily Horoscope Cancer Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आप परिवार में किसी सदस्यों की बात को लेकर परेशान रहेंगे। नौकरी में बदलाव की आप योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा, जिससे बाद में समस्या शुरू हो जाएंगी।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8012" align="aligncenter" width="800"] Leo Daily Horoscope Leo Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको जरूरत के हिसाब से काम करना बेहतर रहेगा। काम को लेकर कुछ नई समस्याएं सामने आएंगी। आपको कार्यक्षेत्र में सीनियरों पूरा साथ मिलेगा। आप बिजनेस में कुछ नई चीजों को भी शामिल कर सकते हैं और आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे आप किसी कठिन से कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद को आपको बातचीत के जरिए दूर करना होगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8018" align="aligncenter" width="800"] Virgo Daily Horoscope Virgo Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। आपके घर किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका धन यदि कहीं डूबा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। तकनीकी समस्याओं के कारण आप थोड़ा टेंशन में आ सकते हैं। आप जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। आपके कुछ बढ़ते खर्चा आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8013" align="aligncenter" width="800"] Libra Daily Horoscope Libra Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए कामों में सफलता लेकर आने वाला है, लेकिन शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि वह किसी गलत जगह इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपकी किसी नए वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपको अपनी आय को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8016" align="aligncenter" width="800"] Scorpio Daily Horoscope Scorpio Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है और आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने बिजनेस को लेकर यदि कुछ परेशान चल रहे थे, तो काफी वह समस्या भी दूर होगी। आप किसी से पार्टनरशिप में पड़ सकते हैं। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई समस्या है, तो उसके लिए आप अपने सीनियर से बातचीत अवश्य करें। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8015" align="aligncenter" width="800"] Sagittarius Daily Horoscope Sagittarius Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए अच्छी सफलता लेकर आने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। आप अपने बॉस की बातों से काफी खुश रहेंगे। आप किसी अतिथि के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपको किसी काम को लेकर अत्यधिक थकान का अनुभव होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8010" align="aligncenter" width="800"] Capricorn Daily Horoscope Capricorn Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और आपको यदि कोई शारीरिक समस्या थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आप अपने कामों को लेकर पूरी सजगता दिखाएंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से किसी एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपको कुछ समय बताने का मौका मिलेगा, जिससे आपके साथ चल रहे वाद विवाद को भी दूर करने की कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8007" align="aligncenter" width="800"] Aquarius Daily Horoscope Aquarius Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा और भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से नई पहचान मिलेगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने गुस्से को कंट्रोल करके चलने की आवश्यकता है। आपको अपनी आय को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देना होगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8014" align="aligncenter" width="800"] Pisces Daily Horoscope Pisces Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको आय को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देना होगा और वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा। आपको अपने कामों में तालमेल बनकर चलना होगा। सरकारी कामों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे और आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।