Friday, 29 May 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाबी यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ सहायक की बेटी बनी भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई) फॉर गर्ल्स, एस.ए.एस. नगर (Mohali) की एक और कैडेट निशा को भारती नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिला है। उन्होंने इंडियन नेवल अकादमी, एझीमाला (केरल) से सफलतापूर्वक पास आउट होकर अपने संस्थान और परिवार का नाम रोशन किया है।
इस प्रभावशाली पासिंग आउट परेड का निरीक्षण वाइस एडमिरल समीर सक्सेना, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी नौसैनिक कमान द्वारा किया गया। भारतीय नौसेना की शिक्षा शाखा में कमीशन प्राप्त करने वाली सब-लेफ्टिनेंट निशा के पिता दिनेश चंद्र पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में वरिष्ठ सहायक के रूप में सेवाएं निभा रहे हैं।