Friday, 27 February 2026
पंजाब
Punjab News: गैंगस्टरों पर वार का 38वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 515 स्थानों पर छापेमारी; 184 गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 38वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मानचित्रित 515 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’ पंजाब (
Punjab
) को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। इस मुहिम के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]
संख्या बढ़कर 11,800 हुई
अभियान के 38वें दिन पुलिस टीमों ने 184 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा आरोपियों के कब्जे से चार हथियार बरामद किए। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 11,800 हो गई है। [caption id="attachment_73338" align="alignnone" width="1200"]
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]