Tuesday, 15 July 2025
पंजाब
Jalandhar News: डीसी ने नगर निगम को लम्मा पिंड-जंडू सिंघा रोड पर सीवरेज ब्लॉकेज का हल करने के दिए निर्देश
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:
डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल (DC Himanshu Aggarwal) ने आज होशियारपुर रोड का दौरा कर इस हाईवे को चौड़ा और फोर-लेन करने की चल रही परियोजना की समीक्षा की।
उन्होंने जालंधर (
Jalandhar
) नगर निगम (Municipal Corporation) को इस सड़क पर सीवरेज जाम को पहल के आधार पर ठीक करने के निर्देश दिए ताकि बारिश के पानी की उचित निकासी सुनिश्चित की जा सके।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
इसी प्रकार, उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी.) को नहरी जल परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क को समतल करने का काम पूरा करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को यहाँ से गुजरने में कोई कठिनाई न हो। डीसी ने सड़क के इस हिस्से को समय पर पूरा करने पर ज़ोर दिया क्योंकि बिजली के खंभों को ट्रांसफर करने सहित अधिकांश कार्य पहले ही पूरा हो चुका है।