ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 16 July 2025

Punjab News: जनसुविधा के लिए सेवा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का निर्णय

Punjab News: जनसुविधा के लिए सेवा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का निर्णय
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: बेहतर शासन और दक्षतापूर्वक सेवाएं प्रदान कर नागरिकों को और अधिक संतोषजनक अनुभव देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार राज्य भर में 44 और सेवा केंद्रों को क्रियाशील बनाकर प्रशासनिक सेवा नेटवर्क का विस्तार करने जा रही है।

28 सेवा केंद्रों को पुनः चालू किया जाएगा

पंजाब ( Punjab ) के कुशल प्रशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अमन अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विस्तार के तहत 16 नए सेवा केंद्र खोले जाएंगे तथा पूर्व में बंद पड़े 28 सेवा केंद्रों को पुनः चालू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, राज्य के 6 सेवा केंद्रों में काउंटरों की संख्या में भी वृद्धि की जा रही है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम अमन अरोड़ा ने आज पंजाब भवन में पंजाब स्टेट ई-गवर्नेंस सोसाइटी (पी एस ई जी एस ) की बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 22वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि लगभग 4.10 करोड़ रुपये की लागत से 16 नए सेवा केंद्रों का निर्माण किया जाएगा, जबकि 1.54 करोड़ रुपये की लागत से 28 सेवा केंद्रों को दोबारा क्रियाशील किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विस्तार का उद्देश्य नागरिकों को 500 से अधिक सरकारी सेवाएं पारदर्शी और सुलभ ढंग से प्रदान करने वाले सेवा केंद्रों के माध्यम से ई-गवर्नेंस और नागरिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना है। कुशल प्रशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को जनसुविधा में वृद्धि के उद्देश्य से सेवा केंद्रों के आधारभूत ढांचे को उन्नत करने के निर्देश दिए हैं, जिनमें बेहतर प्रतीक्षालय, बैठने की व्यवस्था, वातानुकूलन तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। इन सभी उपायों का उद्देश्य नागरिकों के अनुभव और सेवा केंद्रों की पहुंच में सुधार करना, बढ़ती सेवा मांग को प्रबंधित करना तथा कुछ केंद्रों पर भीड़ को कम करना है।