ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 20 May 2026

Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल
डेली संवाद, देहरादून। Dehradun PANACEA Hospital: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अस्पताल में भयानक आग लग गई है जिसमें एक मरीज की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून ( Dehradun ) के पैनेसिया (PANACEA) हॉस्पिटल में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां भयानक आग लग गई। इस आग में एक 55 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है। इस घटना के बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई।

अस्पताल में भयानक आग

बताया जा रहा है कि एसी में ब्लास्ट होने के कारण अस्पताल में भयानक आग लग गई। इस घटना में 14 लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घटना के वक्त ICU में 14 मरीज भर्ती थे। सभी मरीजों को तत्काल कैलाश अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इनमें से 8 मरीजों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अस्पताल के ICU में लगे AC में आग लगने के बाद धुआं फैल गया। जिस समय हादसा हुआ, उस दौरान ICU वार्ड में करीब 6 मरीज भर्ती थे।

दूसरे अस्पतालों में मरीज शिफ्ट

मौके पर मौजूद अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने तुरंत मरीजों को वार्डों से बाहर निकालना शुरू किया। कई मरीजों को एंबुलेंस के जरिए दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रशासन ने झुलसने से मौत से किया इनकार

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा कि किसी मरीज की मौत झुलसने से नहीं हुई है। हालांकि स्थानीय स्तर पर दम घुटने से एक महिला मरीज की मौत की जानकारी सामने आई है। अस्पताल में आग लगने के बाद कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।