ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 08 February 2025

Delhi Election Results: अरविंद केजरीवाल, आतिशी और सिसौदिया पीछे, भाजपा 48 सीटों पर आगे, जाने दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम

Delhi Election Results: अरविंद केजरीवाल, आतिशी और सिसौदिया पीछे, भाजपा 48 सीटों पर आगे, जाने दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम

डेली संवाद,नई दिल्ली। Delhi Election Results 2025 LIVE Update: दिल्ली विधानसभा (Delhi Election) चुनाव में बैलट वोट्स की गिनती पूरी हो चुकी है। अब EVM की काउंटिंग चल रही है। रुझानों में भाजपा 47 सीट और आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर आगे चल रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त है। यानी रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के अरविंद केजरीवाल, कालकाजी सीट से आतिशी पीछे चल रही हैं। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया भी पीछे हैं। पटपड़गंज से अवध ओझा आगे चल रहे हैं। पहले ये भी पीछे चल रहे थे।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया। दोपहर 12 बजे तक दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, यह साफ हो जाएगा।

काउंटिंग से कुछ देर पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से AAP कैंडिडेट आतिशी ने कहा, "यह सामान्य चुनाव नहीं है, ये अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई है। दिल्ली की जनता AAP और केजरीवाल के साथ खड़ी है। केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।"

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही

कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार विकास बग्गा ने कहा, 'हम चुनाव में जनता के बीच गए, जनता आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल के काम से बहुत खुश है। इस बार भी पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।'