ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 11 September 2025

Delhi News: दिल्ली में बम ब्लास्ट करने की बड़ी साजिश नाकाम, 5 आतंकी पकड़े गए

Delhi News: दिल्ली में बम ब्लास्ट करने की बड़ी साजिश नाकाम, 5 आतंकी पकड़े गए
डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) और एनसीआईआर (NCR) को दहलाने की बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। दिल्ली (Delhi) में बम ब्लास्ट करने की तैय़ारी में जुटे पांच आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

जानकारी के मुताबिक दिल्ली (Delhi) पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से कुल पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ पुर्जे भी बरामद किए हैं। [caption id="attachment_83200" align="aligncenter" width="1200"] Delhi News Delhi News[/caption]

भीड़भाड़ वाले बाजारों में ब्लास्ट की योजना

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आतंकियों द्वारा ये ब्लास्ट त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ वाले बाजारों में करना था, इसे लेकर पुलिस आतंकियों से पूछताछ कर रही है।

रांची और दिल्ली से गिरफ्तारी

पुलिस ने आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ सामान भी बरामद किया है। इससे पहले बुधवार को पुलिस ने दो आतंकी रांची और दिल्ली से गिरफ्तार किए थे।