ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 03 June 2026

Delhi Restaurant Fire: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत और कई गंभीर घायल

Delhi Restaurant Fire
Delhi Restaurant Fire
डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Restaurant Fire: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भयानक आग लग गई है जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक साउथ दिल्ली (Delhi) के पॉश इलाके मालवीय नगर में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भयानक आग लग गई है जिसमें अभी तक 21 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर घायल हुए है। वहीं कई लोगों की हालत गंभीर है जिससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। [caption id="attachment_19658" align="aligncenter" width="1200"] Delhi Restaurant Fire Delhi Restaurant Fire[/caption]

मृतकों में कई विदेशी नागरिक

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, सुबह 8.50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बिल्डिंग से अब तक 37 लोगों को बचाया जा चुका है। बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया। मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस बिल्डिंग में आग लगी वह 6 मंजिल की है। सुबह 8.51 बजे बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में आग भड़की थी। जब वहां का कांच फोड़ा गया तो बेसमेंट की तरफ आग फेल गई। यहां फ्लोरिस स्टे होटल संचालित होता था। [caption id="attachment_19659" align="aligncenter" width="1200"] Delhi Restaurant Fire Delhi Restaurant Fire[/caption]

बिल्डिंग से नीचे कूदे लोग

रेस्टोरेंट बिल्डिंग के नीचे बेसमेंट में चल रहा था, जहां आग लगने के बाद बिल्डिंग में तेजी से फैली और पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। आग का विकराल रूप देख कई लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे कूद गए। वहीं इस भीषण अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा करते हुए कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।