Friday, 26 September 2025
पंजाब
Punjab News: गुरु नानक देव जी के ऐतिहासिक स्थल के पुनर्निर्माण की मांग
डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़।
Punjab News: राज्यसभा सदस्य और पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल (Sant Balbir Singh Seechewal) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (
PM Modi
) को पत्र लिखकर बगदाद (इराक) में गुरु नानक देव जी के ऐतिहासिक स्थल के पुनर्निर्माण की मांग की है। अपने पत्र में संत सीचेवाल ने लिखा कि उदासियों के दौरान श्री गुरु नानक देव जी सन् 1511 ईस्वी में इराक के शहर बगदाद (Baghdad) गए थे।
[caption id="attachment_81151" align="aligncenter" width="1200"]
Sant Balbir Singh Seechewal[/caption]
Demand for reconstruction of Guru Nanak Dev Ji's historical site[/caption]
Sant Balbir Singh Seechewal[/caption]
ऐतिहासिक स्थल को भारी नुकसान पहुँचा
द्वितीय विश्व युद्ध और अमेरिका-इराक युद्ध के दौरान इस ऐतिहासिक स्थल को भारी नुकसान पहुँचा था। संत सीचेवाल ने कहा कि दुनियाभर में गुरु नानक नाम लेवा संगतें रहती हैं और उनकी श्रद्धा है कि गुरु साहिब का यह पवित्र स्थल फिर से उसी स्वरूप में स्थापित हो।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि वे अपने प्रभाव का उपयोग करते हुए इराक के सुप्रीम लीडर सैयद अली हुसैनी खमेनी से संपर्क करें और इस पवित्र स्थल के पुनर्निर्माण को सुनिश्चित करवाएं। गौरतलब है कि 23 जनवरी 1990 को इराक के तत्कालीन राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने सिख धर्म के नेताओं से मुलाकात के बाद इस गुरुघर के पुनर्निर्माण की अनुमति दी थी। [caption id="attachment_87013" align="aligncenter" width="1200"]
Demand for reconstruction of Guru Nanak Dev Ji's historical site[/caption]