ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 05 January 2026

Punjab Weather Update: कोहरे और शीत लहर के बीच मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Punjab Weather Update: कोहरे और शीत लहर के बीच मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ इस समय शीत लहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आज, 5 जनवरी और कल के लिए घने कोहरे, शीत लहर और ठंडे दिन को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति 9 जनवरी तक जारी रहेगी।

तापमान में तेजी से गिरावट

इसके चलते दिन के तापमान के साथ-साथ रात के तापमान में भी तेजी से गिरावट शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य भर में तापमान 2.1 डिग्री गिर गया है, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। होशियारपुर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में भी ठंड का मौसम रहा। [caption id="attachment_96880" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। रविवार को दिन भर चंडीगढ़ और पंजाब में घना कोहरा छाया रहा और कई जगहों पर तो सूरज भी नहीं निकला। इस दौरान अमृतसर में दृश्यता शून्य मीटर और गुरदासपुर में 200 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ( IMD ) आज गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर और मालेरकोटली में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।