Friday, 19 December 2025
पंजाब
Punjab Weather Update: घने कोहरे की चपेट में पंजाब, विजिबिलिटी जीरो के कारण यातायात प्रभावित, जाने कब होगी बारिश
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है। पंजाब और चंडीगढ़ में भी ठंड बढ़ रही है। पंजाब पूरी तरह से घने कोहरे की चपेट में है। कम दृश्यता का असर शहरों के साथ-साथ गांवों में भी देखा जा रहा है।
Punjab Weather Update[/caption]
येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार, आज और कल के लिए घने कोहरे की येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की गति में मामूली वृद्धि हुई है, जिसके चलते प्रदूषण और कोहरे में थोड़ी कमी आई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। [caption id="attachment_96880" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]