ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 03 January 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट जारी, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Punjab Weather Update: पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट जारी, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: देश के उत्तरी भागों में सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में घने कोहरे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की भविष्यवाणी की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में सोमवार तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। [caption id="attachment_96880" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ( IMD ) ने पंजाब (Punjab) के छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और भविष्यवाणी की है कि आने वाले कुछ दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है। इनमें अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मनसा, संगरूर, रूपनगर, मोहाली और मालेरकोटला समेत 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।