ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 18 December 2025

Punjab Weather Update: पंजाब में अगले पांच दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी, जाने कब होगी बारिश

Punjab Weather Update: पंजाब में अगले पांच दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी, जाने कब होगी बारिश
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: उत्तरी और मध्य भारत के बड़े हिस्सों में भीषण ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे उत्तर भारत राज्यों में गुरुवार को घने कोहरे की मार पड़ी है। मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी और पहाड़ों में हिमपात और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले 48 घंटों में ठंड बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
उत्तरी भारतीय राज्यों, जिनमें दिल्ली, पंजाब और हरियाणा तक के क्षेत्र शामिल हैं, में घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना है कि दृश्यता मात्र 5 मीटर की दूरी तक सीमित है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के इन राज्यों में पहले ही घने और अति घने कोहरे की चेतावनी जारी कर दी थी। [caption id="attachment_92550" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] 18 दिसंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण, अमृतसर और पठानकोट के आसपास हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी। तापमान में लगातार गिरावट के कारण हृदय और श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सुबह की सैर से बचने की सलाह दी गई है।