Friday, 01 August 2025
पंजाब
Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर ने की उच्चस्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त आदेश
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:
डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल (DC Himanshu Aggarwal) ने आज ज़िले के सभी उप-विभागीय मैजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में खाली पड़ी सरकारी ज़मीनों/संपत्तियों, जिनमें अवैध रूप से कब्ज़ा की गई संपत्तियां भी शामिल है, के बारे में 11 अगस्त तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि उनकी सुरक्षा और सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
डिप्टी कमिश्नर ने की उच्चस्तरीय बैठक[/caption]
विभागों के बीच समन्वय पर जोर देते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे विभिन्न सड़कों की जिम्मेदारी सौंपे गए अधिकारियों द्वारा उनके ध्यान में लाई गई कमियों और समस्याओं को प्राथमिकता दें, ताकि जिले में सड़कों की स्थिति में सुधार किया जा सके। जालंधर शहर में बीमार और असहाय पशुओं के संबंध में शुरू किए गए अभियान का जायजा लेते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को 31 अगस्त तक असहाय पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाने के निर्देश दिए।
प्रशासकीय परिसर में समीक्षा बैठक
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह के साथ ज़िला प्रशासकीय परिसर में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने सरकारी ज़मीनों/संपत्तियों की सुरक्षा पर ज़ोर दिया। उन्होंने उप-विभागीय मैजिस्ट्रेटों से कहा कि वे रिपोर्ट में पहचान की ज़मीन का स्टीक स्थान, माप, स्वामित्व विवरण, वर्तमान कब्ज़े की स्थिति और उससे संबंधित किसी भी अदालती मामले के बारे में विस्तृत जानकारी सांझा करें।यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा गांवों और शहरों की नुहार बदलने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि वे सार्वजनिक उपयोग के लिए ऐसी ज़मीनों पर पार्कों और खेल के मैदानों के अस्थायी निर्माण के प्रस्ताव प्रस्तुत करें। इसके बाद, डिप्टी कमिश्नर ने ‘पंजाब रोड क्लीनिंग मिशन’ के तहत विभिन्न सीनियर अधिकारियों द्वारा उनके द्वारा अपनाई गई सड़कों के संबंध में प्रस्तुत रिपोर्टों की समीक्षा की। [caption id="attachment_80353" align="alignnone" width="1200"]
डिप्टी कमिश्नर ने की उच्चस्तरीय बैठक[/caption]
पंजाब सरकार ने शुरू किया अभियान
पंजाब सरकार ने पंजाब को स्वच्छ राज्य बनाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया है। डा.अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गोद ली गई सड़कों का निजी तौर पर निरीक्षण करें और उनमें पाई गई समस्याओं और अन्य कमियों के बारे में संबंधित विभाग को लिखित रूप से सूचित करें। इसके अलावा, उन्होंने बार-बार आने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सुझाव भी प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के संबंध में 30 सितंबर तक पूरी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए, ताकि जिले भर की सड़कों की हालत में सुधार किया जा सके।असहाय पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाने के निर्देश