Monday, 11 May 2026
पंजाब
Punjab News: डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन
डेली संवाद, गढ़शंकर।
Punjab News: हल्का गढ़शंकर के गांव मोरांवाली में आज पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर सरदार जय कृष्ण सिंह रौड़ी की अगुवाई में विकास कार्यों को और मजबूती मिली, जब उन्होंने गांव में बनने वाली नई सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गांववासियों और क्षेत्र निवासियों ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी का स्वागत किया और गांव के विकास के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
उद्घाटन मौके पर सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी (
Jai Krishan Singh
) ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गांवों में सड़कों, गलियों, पीने के पानी, सीवरेज, खेल मैदानों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार फंड जारी किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को शहरों जैसी सुविधाएं गांवों में ही मिल सकें।