Saturday, 18 July 2026
पंजाब
Punjab News: डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने पंजाब सरकार के नवनियुक्त बोर्ड चेयरपर्सनों का किया सम्मान
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न बोर्डों के नवनियुक्त चेयरपर्सनों के सम्मान में गढ़शंकर स्थित शिवालिक पैलेस में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर के विधायक स जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने नवनियुक्त चेयरपर्सनों को सम्मानित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई दी तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
सम्मानित किए गए चेयरपर्सनों में जसकरण तंबर (सैणी वेलफेयर बोर्ड), दलजीत सिंह (सैण समाज वेलफेयर बोर्ड), जसप्रीत फ्लोरा (रामगढ़िया वेलफेयर बोर्ड), परवीन कुमार (राजपूत कल्याण बोर्ड), दलविंदर पाल सिंह (खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड), पास्टर कुलविंदर सिंह (मसीह वेलफेयर बोर्ड), इस्माइल खान (मुस्लिम विकास बोर्ड), बलविंदर सिंह डब्ब (प्रजापत समाज वेलफेयर बोर्ड), राजवरिंदर सिंह थिंद (कंबोज वेलफेयर बोर्ड), विकास कांडा (स्वर्णकार वेलफेयर बोर्ड), हरमेश लाल (गुज्जर वेलफेयर बोर्ड), राजीव कुमार शर्मा (ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड), प्रदीप लोई (दलित विकास बोर्ड), गोल्डी भूषण (खेल भलाई बोर्ड), जीत राम (बाज़ीगर एवं टप्परीवास वेलफेयर बोर्ड) तथा भूषण कुमार अग्रवाल (अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड) शामिल थे।
अपने संबोधन में डिप्टी स्पीकर स रौड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जनकल्याण, पारदर्शी प्रशासन और सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़तापूर्वक प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नए चेयरपर्सनों की नियुक्ति से विभिन्न बोर्डों की कार्यप्रणाली और अधिक सशक्त होगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।