ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 21 January 2026

Jalandhar News: जालंधर में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, सिख संगत में भारी रोष, इलाके में तनाव का माहौल

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) में गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का मामला सामने आ रहा है जिसके बाद सिख संगत में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) के गोराया के निकटवर्ती गांव माहला में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की बेअदबी हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने गुरुद्वारे के बाहर पावन स्वरूपों के 6 अंग फाड़े हैं। घटना के बाद भारी संख्या में गुस्साएं निहंग गांव पहुंच गए है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं घटना के बाद स्थानीय सिख संगत और धार्मिक जत्थेबंदियों ने भारी रोष देखने को मिल रहा है। इलाके में तनाव के बाद डीएसपी भारत मसीह भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे हैं। सिख जत्थेबंदियों ने इलाके में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

कुछ संदिग्धों हिरासत में

वहीं ने पावन स्वरूपों की बेअदबी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। लोगों में गहरा दुख और गुस्सा देखा जा रहा है। माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न सिख जत्थेबंदियों और सत्कार कमेटी के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। सत्कार कमेटी के सदस्यों ने सबसे पहले गुरुद्वारा साहिब के भीतर जाकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक होकर पूरी स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।