Tuesday, 05 August 2025
पंजाब
Punjab News: डीजीपी पंजाब ने आने वाले आज़ादी दिवस के जश्नों के लिए राज्य स्तरीय तैयारी का लिया जायज़ा
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर
पंजाब (Punjab)
को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनज़र डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने मंगलवार को सभी रेंज आईजीपी/डीआईजी, पुलिस कमिशनर (CP) और सीनियर सुपरडैंट आफ पुलिस (SSP) के साथ एक राज्य स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता की जिससे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के अधीन चल रहे नशा रोकथाम यत्नों को लागूकरण, समूची कानून व्यवस्था की स्थिति और राज्य भर में अंदरूनी सुरक्षा का जायज़ा लिया जा सके।
ये रहे मौजूद
इस दौरान डीजीपी के साथ स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला, स्पैशल डीजीपी (इंटेलिजेंस) प्रवीन कुमार सिन्हा, एडीजीपी एंटी-नारकोटिकस टास्क फोर्स (ANTF) नीलाभ किशोर, एडीजीपी एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) प्रमोद बाण और एडीजीपी (काउन्टर इंटेलिजेंस) अमित प्रसाद भी मौजूद थे।यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा
मीटिंग के दौरान सीनियर अधिकारियों ने फील्ड अधिकारियों को सरहद पार से होती नशा तस्करी, पाकिस्तान-समर्थित आतंकवाद, संगठित अपराध नैटवर्क और कानून व्यवस्था के अहम मसलों के बारे भी जानकारी दी।12.25 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हम 01 मार्च, 2025 को शुरू की राज्यव्यापी नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ की प्रगति की भी समीक्षा की और नशों के विरुद्ध इस चल रही जंग को और मज़बूत करने के लिए रणनीतिक विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने एएनटीएफ की दोहरी पहुँच - ज़मीनी स्तर पर सक्रियता के साथ क्रार्यान्वयन और मज़बूत भाईचारक नेतृत्व के साथ रोकथाम पर ज़ोर दिया जिससे नशा मुक्त और सुरक्षित पंजाब बनाया जा सके। ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के नतीजे सांझे करते हुये उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से अब तक 15,671 ऐफआईआरज़ दर्ज की हैं और 24,639 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है और उनके कब्ज़े में से 1020 किलो हेरोइन, 330 किलो अफ़ीम, 21 टन भुक्की, 14 किलो चरस, 377 किलो गाँजा, 6.3 किलो आईसीइ, 3.3 किलो कोकीन, 31.74 लाख नशीली गोलियां/ कैपसूल और 12.25 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।
