Friday, 18 September 2026
एजुकेशन
DIPS News: डिप्स हरियाना की छात्रा अंचल शर्मा का अंतरराष्ट्रीय चयन, विद्यालय परिवार में गर्व की लहर
DIPS News: डिप्स हरियाना की दसवीं कक्षा की प्रतिभाशाली छात्रा अंचल शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण से विद्यालय तथा देश का नाम रोशन करने वाली गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अंचल शर्मा का चयन आईएसएफ अंतरराष्ट्रीय जिम्नेसियाड 2026 के लिए भारतीय दल में हुआ है।
अंचल ने 18 वर्ष से कम आयु की बालिका वर्ग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में 14 एवं 15 सितंबर 2026 को रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित चयन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय दल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। अब वह 3 से 8 दिसंबर 2026 तक रियो डी जेनेरियो, ब्राजील में आयोजित होने वाली आईएसएफ अंतरराष्ट्रीय जिम्नेसियाड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
अंचल की खेल उपलब्धियां अत्यंत गौरवपूर्ण
अंचल शर्मा की खेल उपलब्धियां अत्यंत गौरवपूर्ण हैं। वह दो बार सीबीएसई राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी हैं। उन्होंने एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता, अरुणाचल प्रदेश, फेडरेशन कप राष्ट्रीय प्रतियोगिता, खेलो इंडिया महिला लीग तथा अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। उनका चयन विश्व विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। अंचल चार बार राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी
इसके अतिरिक्त उन्होंने दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक स्थान बनाया। अंचल की इस शानदार उपलब्धि पर डिप्स हरियाना के प्रबंध निदेशक तरविंदर सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने अंचल की मजबूत इच्छाशक्ति, मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति निष्ठा की भरपूर सराहना करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत
विद्यालय के शिक्षकों ने भी अंचल की निरंतरता, अनुशासन, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की। शिक्षकों ने कहा कि अंचल की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका सचदेवा ने अंचल को डिप्स हरियाना का गौरव बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी प्रतिभा, निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने अंचल के माता-पिता को भी हार्दिक बधाई दी और कहा कि बेटी की इस सफलता ने पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।
उज्ज्वल भविष्य की कामना की
इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमनीक सिंह, जशन सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मोनिका मंडोत्रा तथा शैक्षणिक निदेशक डॉ. रोमिला शर्मा ने अंचल शर्मा, उसके माता-पिता तथा डिप्स हरियाना की पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंचल शर्मा का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन डिप्स हरियाना के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। उसकी यह उपलब्धि साबित करती है कि मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प के साथ बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
डिप्स हरियाना का नाम और ऊंचा करे
डिप्स हरियाना परिवार अंचल शर्मा को आईएसएफ अंतरराष्ट्रीय जिम्नेसियाड 2026 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता है और कामना करता है कि वह रियो डी जेनेरियो में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत, अपने परिवार और डिप्स हरियाना का नाम और ऊंचा करे।