Monday, 11 May 2026
एजुकेशन
DIPS News: डिप्स हरियाना भुंगा में खुला विश्वस्तरीय आर्ट स्टूडियो, बच्चों की कल्पनाओं को मिलेंगे नए पंख
डेली संवाद, जालंधर।
DIPS News: अक्षरों और किताबों की दुनिया से आगे बढ़कर, अब बच्चे रंगों की जुबां से अपनी कामयाबी की नई कहानी लिखेंगे। डिप्स हरियाना भुंगा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और क्रांतिकारी कदम उठाते हुए अपने कैंपस में एक अत्याधुनिक और 'वर्ल्ड क्लास' आर्ट स्टूडियो की शुरुआत की है।
इस भव्य स्टूडियो का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीएओ रमनीक सिंह ने किया। इस दौरान उनके साथ सीईओ मोनिका मंडोत्रा, जीएम राजीव, अकादमिक डायरेक्टर डॉ. रोमीला शर्मा, डायरेक्टर पीयूष जयसवाल और स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका सचदेवा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
[caption id="attachment_110377" align="aligncenter" width="1200"]
World-Class Art Studio Opens at DIPS Hariana Bhunga[/caption]
World-Class Art Studio Opens at DIPS Hariana Bhunga[/caption]