Saturday, 30 May 2026
एजुकेशन
DIPS News: डिप्स आईएमटी में साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र आयोजित, विद्यार्थियों को ऑनलाइन खतरों के प्रति जागरूक किया
डेली संवाद, जालंधर।
DIPS News: आज के तेजी से बदलते तकनीकी दौर में विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों से परिचित करवाना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए डिप्स आईएमटी समय-समय पर औद्योगिक भ्रमण, तकनीकी विजिट, कार्यशालाओं एवं सेमिनारों का आयोजन करता रहता है, ताकि विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हो सके।
आईटी विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए निरंतर औद्योगिक भ्रमण करवाया जाता है। विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग, जनरेटिव एआई तथा साइबर सुरक्षा जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्रदान की जाती है।