Friday, 08 May 2026
एजुकेशन
DIPS News: डिप्स चेन ऑफ इंस्टीट्यूशंस में प्रेम, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया मातृ दिवस
डेली संवाद, जालंधर।
DIPS News: डिप्स चेन ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विभिन्न परिसरों में ‘मदर्स डे’ बड़े ही हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य माताओं के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और बच्चों के जीवन निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर डिप्स प्रबंधन समिति एवं विद्यालयों के प्रिंसिपलों ने सभी माताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यार्थियों ने मातृ दिवस को यादगार बनाने के लिए अनेक रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। नन्हे बच्चों ने अपनी माताओं के लिए सुंदर हस्तनिर्मित कार्ड तैयार किए तथा रंग-बिरंगे पोस्टर बनाकर अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने मधुर गीत गाए, भावपूर्ण कविताएं प्रस्तुत कीं तथा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।
[caption id="attachment_110072" align="aligncenter" width="1200"]
Mother's Day was celebrated at DIPS Institutions[/caption]
Mother's Day was celebrated at DIPS Institutions[/caption]