Sunday, 15 March 2026
एजुकेशन
DIPS News: डिप्स संस्थानों में “दैनिक जीवन में गणित” विषय पर गतिविधियों का आयोजन
डेली संवाद, जालंधर।
DIPS News: डिप्स संस्थानों की विभिन्न शाखाओं में विद्यार्थियों को गणित के प्रति जागरूक करने के लिए “दैनिक जीवन में गणित” विषय पर कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कटिंग टेबल प्रतियोगिता, गणित ओरिगामी, गणित रंगोली और गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया गया कि गणित केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे रोज़मर्रा के जीवन में भी बहुत उपयोगी है।
कार्यक्रम के दौरान महान भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्ट, श्रीनिवास रामानुजन, शकुंतला देवी और सी. आर. राव को भी याद किया गया और उनके योगदान के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में बहुत उत्साह के साथ भाग लिया।