Thursday, 07 May 2026
एजुकेशन
DIPS News: “सपनों के रंग, डिप्स आईएमटी के संग” गतिविधि का आयोजन
डेली संवाद, जालंधर।
DIPS News: डिप्स आईएमटी के एचएमसीटी विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए “सपनों के रंग, डिप्स आईएमटी के संग” नामक एक विशेष पोस्टर मेकिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस रचनात्मक गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शांति, एकाग्रता, सकारात्मक सोच और आत्म-अभिव्यक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने सपनों को रंगों के माध्यम से कागज़ पर उतारा। किसी ने प्रकृति की सुंदरता को उकेरा, तो किसी ने अपने भविष्य के सपनों को चित्रों और रंगों से सजाया। पूरे वातावरण में उत्साह, खुशी और सृजनात्मक ऊर्जा देखने को मिली।
[caption id="attachment_109894" align="aligncenter" width="1200"]
DIPS Organization Colors of Dreams Activity[/caption]
DIPS Organization Colors of Dreams Activity[/caption]