Monday, 23 March 2026
एजुकेशन
DIPS News: डिप्स स्कूल में भव्य ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन
डेली संवाद, जालंधर।
DIPS News: डिप्स स्कूल, बेगोवाल में ग्रेजुएशन सेरेमनी बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सिमरत जीत कौर (एमडी पैथोलॉजी एवं सोनोलॉजिस्ट), डिप्स संस्थान श्रृंखला की चेयरपर्सन जसविंदर कौर तथा डायरेक्टर अकैडमिक्स डॉ. रोमिला शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Grand Graduation Ceremony Organized at DIPS School[/caption]
सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं पुष्प भेंट के साथ हुआ। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने “लिटिल स्टेप्स, बिग मेमोरीज़” थीम पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें लयबद्ध अभिव्यक्ति और रंगमंच गतिविधियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
विद्यालय की प्रिंसिपल सुश्री दीप्ति कौशल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, जिससे समारोह और भी यादगार बन गया। [caption id="attachment_105778" align="aligncenter" width="1200"]
Grand Graduation Ceremony Organized at DIPS School[/caption]