Sunday, 21 December 2025
एजुकेशन
DIPS News: डिप्स संस्थान में श्री सुखमनी साहिब जी पाठ आयोजित, नन्हे साहिबज़ादों की शहादत को नमन
डेली संवाद, जालंधर।
DIPS News: शहीदी दिवस के पावन अवसर पर डिप्स संस्थान में आयोजित श्री सुखमनी साहिब जी पाठ ने पूरे परिसर को श्रद्धा, त्याग और करुणा के भाव से भर दिया। यह पवित्र आयोजन चारों साहिबज़ादों बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी, बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी तथा माता गुजरी जी के अतुलनीय, अमर और सर्वोच्च बलिदान को समर्पित रहा।
DIPS pay homage to the martyrdom of the young Sahibzadas[/caption]
उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की आँखें नम
सर्बंसदानी, साहिब-ए-कमाल, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नन्हे साहिबज़ादों की शहादत का स्मरण करते ही वातावरण अत्यंत भावुक हो उठा। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत हृदयस्पर्शी शब्द-कीर्तन ने ऐसा समां बाँधा कि सभागार में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की आँखें नम हो गईं। छात्रों की मासूम आवाज़ों ने सबके हृदय को झकझोर दिया। [caption id="attachment_97217" align="aligncenter" width="1200"]
DIPS pay homage to the martyrdom of the young Sahibzadas[/caption]