Monday, 16 February 2026
एजुकेशन
Innocent Hearts: इनोसेंट हार्टस स्कूल लोहारां में SDG-13 ‘क्लाइमेट एक्शन’ पर दिशा, एन इनीशिएटिव के तहत भव्य प्रदर्शनी
डेली संवाद, जालंधर।
Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में ‘दिशा : एन इनीशिएटिव’ के अंतर्गत सतत विकास लक्ष्य (SDG-13) क्लाइमेट एक्शन पर आधारित प्रिस्मोरा 2026 थीम के अंतर्गत एक जीवंत और आकर्षक प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया।इस प्रदर्शनी में विभिन्न क्लबों ने भाग लिया, जिन्होंने सीखने और विकास के अलग-अलग आयामों को प्रदर्शित किया।
इनोवेशन क्लब ने रचनात्मक सोच और समस्या समाधान की भावना को प्रेरित किया, वहीं एनवायरनमेंट क्लब ने स्थिरता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का संदेश दिया। क्रिएटिव स्ट्रोक्स क्लब ने आकर्षक कलाकृतियों और मॉडलों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त अन्य क्लबों ने स्वास्थ्य, सामुदायिक सहभागिता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी बढ़ावा दिया।