Saturday, 18 October 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Diwali 2025: कब है दीवाली? गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा की तारीख क्या है? जानिए शुभ मुहूर्त पूजा विधि
डेली संवाद, जालंधर।
Diwali 2025: दीवाली कब है, इसे लेकर विद्वानों ने ग्रंथों में लिखा है। वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दीवाली (Diwali) का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। अगला सप्ताह पूजा पाठ से परिपूर्ण रहने वाला है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन में वृद्धि होती है। अब नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है। इस सप्ताह में दीवाली
(Diwali 2025)
, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में आईए इस लेख में जानते हैं इन सभी त्योहारों की तारीख और पूजा समय के बारे में।
[caption id="attachment_89611" align="aligncenter" width="1200"]
Happy Diwali[/caption]
Govardhan Puja 2025[/caption]
Bhai Dooj[/caption]
chhath puja[/caption]
Happy Diwali[/caption]
दीवाली 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त (Diwali 2025 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार दीवाली का पर्व 20 अक्टूबर (Kab Hai Diwali 2025) को मनाया जाएगा। कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत- 20 अक्टूबर को 03 बजकर 44 मिनट पर होगी। कार्तिक माह की अमावस्या तिथि का समापन- 21 अक्टूबर को 05 बजकर 54 पर होगा।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त - शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक है। प्रदोष काल - शाम 5 बजकर 46 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। वृषभ काल - रात 7 बजकर 8 मिनट से रात 9 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। ये पूजा की जानकारी है। [caption id="attachment_89612" align="aligncenter" width="1200"]
Govardhan Puja 2025[/caption]
गोवर्धन पूजा 2025 तिथि और शुभ मूहर्त (Govardhan Puja 2025 Date and Shubh Muhurat)
- गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्टूबर (Kab Hai Govardhan Puja 2025) को मनाया जाएगा।
- कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत- 21 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 54 मिनट पर
- कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का समापन- 22 अक्टूबर को रात 08 बजकर 16 मिनट पर
- गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 26 मिनट से सुबह 08 बजकर 42 मिनट तक
- गोवर्धन पूजा सायाह्न काल मुहूर्त - दोपहर 03 बजकर 29 मिनट से शाम 05 बजकर 44 मिनट तक
Bhai Dooj[/caption]
भाई दूज 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2025 Date and Shubh Muhurat)
- भाई दूज का पर्व 23 अक्टूबर (Kab Hai Bhai Dooj 2025) को मनाया जाएगा।
- कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत- 22 अक्टूबर को रात 08 बजकर 16 मिनट पर
- कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का समापन- 23 अक्टूबर को रात 10 बजकर 46 मिनट पर
- भाई दूज अपराह्न समय - दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक
chhath puja[/caption]