Thursday, 02 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
National Doctors Day: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों को पुरस्कारों से किया सम्मानित
डेली संवाद, चंडीगढ़।
National Doctors Day: मेडिकल पेशेवरों की अथक सेवाओं को मान्यता देने के लिए अहम कदम उठाते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने आज यहां म्युनिसिपल भवन में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने के लिए आयोजित राज्य स्तरीय चिकित्सक पुरस्कार समारोह में सरकारी और निजी क्षेत्र के 59 डॉक्टरों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई अपनी तरह की यह अनूठी नीति उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करने का नेक प्रयास है। इस संस्थागत और योग्यता-आधारित नीति के तहत राज्य के स्वास्थ्य विभाग, सरकारी मेडिकल कॉलेजों और निजी क्षेत्र की बेहतरीन सेवाएं निभाने वाले डॉक्टरों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह दिए गए।
[caption id="attachment_22586" align="aligncenter" width="1200"]
Dr. Balbir Singh expressed gratitude to doctors for treating patients with empathy[/caption]
Dr. Balbir Singh[/caption]
Dr. Balbir Singh expressed gratitude to doctors for treating patients with empathy[/caption]
जल्द किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा भी शुरू हो रही
सभी डॉक्टरों को डॉक्टर दिवस पर बधाई देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (पीआईएलबीएस) के निदेशक डा. वीरेंद्र सिंह का उनके बहुमूल्य योगदान के लिए विशेष तौर पर जिक्र किया। उन्होंने कहा, "जिस इमारत को मूल रूप से एक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के लिए बनाया गया था, वहां अब पीआईएलबीएस है, जहां पहला लिवर ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है।"यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान में बहुत जल्द किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा भी शुरू हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल के निदेशक डा. आशीष गुलिया की, राज्य में कैंसर संबंधी देखभाल को उच्च स्तर पर ले जाने और शुरुआती निदान पर ध्यान केंद्रित करके कैंसर की रोकथाम करने के लिए सराहना की।पंजाब स्टेमी प्रोजेक्ट का उद्देश्य...
इसके अलावा डा. बलबीर सिंह ने प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डा. बिश्व मोहन और न्यूरोलॉजिस्ट डा. जैराज डी. पांडियन की, हब-एंड-स्पोक-आधारित प्रोजेक्ट्स - स्टेमी और स्ट्रोक - को सफलतापूर्वक चलाने के लिए प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि हब एंड स्पोक मॉडल पर आधारित पंजाब स्टेमी प्रोजेक्ट का उद्देश्य दिल के दौरे के मरीजों को समय पर और प्रभावी इलाज प्रदान करना है, जिसमें मुख्य तौर पर थ्रोम्बोलाइसिस पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस जीवन-रक्षक पहल के तहत टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन, जो दिल में खून के थक्कों को घोलने में मदद करता है और आम तौर पर 25,000 से 35,000 रुपये की कीमत का होता है, मरीजों को पूरी तरह से मुफ्त दिया जा रहा है। इसी तरह पंजाब स्ट्रोक प्रोजेक्ट का उद्देश्य इस्केमिक स्ट्रोक से पीड़ित स्ट्रोक मरीजों को मुफ्त मैकेनिकल थ्रॉम्बेक्टोमी प्रदान करना है। यह प्रोजेक्ट भी हब एंड स्पोक मॉडल पर आधारित है, जिसमें सी.एम.सी. लुधियाना को केंद्रीय हब और तीन जिला अस्पतालों को स्पोक्स के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। [caption id="attachment_10061" align="aligncenter" width="1200"]
Dr. Balbir Singh[/caption]