Monday, 15 September 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Donald Trump: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
डेली संवाद, डलास (अमेरिका)
। Donald Trump US President News Update: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर से अवैध आप्रवासियों के खिलाफ सख्ती दिखाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में सभी अवैध आप्रवासियों (illegal immigrants) को बाहर किया जाएगा, उनके साथ किसी भी तरह से नरमी नहीं दिखाई जाएगी।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
(Donald Trump)
ने कहा कि टेक्सास के डलास शहर में पिछले हफ्ते एक भारतीय युवक की हत्या ने लोगों को हौरान कर दिया। भारतीय व्यक्ति चंद्र नागमल्लैया की गला काटकर हुई हत्या ने अमेरिका (America) से लेकर भारत (India) तक लोगों को दहला दिया।
US President Donald Trump[/caption]
Donald Trump President of America[/caption]
उन्होंने अमेरिकी नागरिकों से कहा कि आप निश्चिंत रहें, मेरे शासन में इन अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरमी बरतने का समय अब खत्म हो गया है! होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम, अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी, बॉर्डर ज़ार टॉम होमन और मेरे प्रशासन के कई अन्य लोग, अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाने में अविश्वसनीय काम कर रहे हैं।
क्यूबा से आया हुआ अवैध अप्रवासी
भारतीय की हत्या करने वाला व्यक्ति क्यूबा से आया हुआ अवैध अप्रवासी (illegal immigrants) है। उसका पहले से भी क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर वादा किया है उनकी सरकार अमेरिका को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने (Donald Trump) इस हत्या पर प्रतिक्रिया व्यक्त उन्होंने अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाने की कसम खाई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अवैध आप्रवासी (Illegal Migrants) अपराधियों के खिलाफ नरम नहीं पड़ेगी। [caption id="attachment_85500" align="aligncenter" width="1200"]
US President Donald Trump[/caption]
हमारे देश में कभी होना ही नहीं चाहिए
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा कि मुझे टेक्सास के डलास में एक सम्मानित व्यक्ति चंद्र नागमल्लैया की हत्या की भयावह खबरों की जानकारी है। उनकी पत्नी और बेटे के सामने, क्यूबा से आए एक अवैध विदेशी ने बेरहमी से उनका सिर कलम कर दिया, जिसे हमारे देश में कभी होना ही नहीं चाहिए था।अवैध अप्रवासियों के प्रति नरमी नहीं
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि इस व्यक्ति को पहले भी बाल यौन शोषण, कार चोरी और झूठे कारावास जैसे जघन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अक्षम जो बाइडेन के कार्यकाल में उसे हमारी मातृभूमि में वापस छोड़ दिया गया क्योंकि क्यूबा ऐसे दुष्ट व्यक्ति को अपने देश में नहीं चाहता था। [caption id="attachment_18971" align="aligncenter" width="800"]
Donald Trump President of America[/caption]
उन्होंने अमेरिकी नागरिकों से कहा कि आप निश्चिंत रहें, मेरे शासन में इन अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरमी बरतने का समय अब खत्म हो गया है! होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम, अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी, बॉर्डर ज़ार टॉम होमन और मेरे प्रशासन के कई अन्य लोग, अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाने में अविश्वसनीय काम कर रहे हैं।