Saturday, 07 March 2026
जालंधर
Jalandhar News: नितिन कोहली के प्रयासों से डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक से कपूरथला चौक सड़क निर्माण फिर शुरू
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर शहर के विकास से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के विशेष प्रयासों से डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) से कपूरथला चौक तक जाने वाली शहर की प्रमुख और व्यस्त सड़क का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है।
यह सड़क लंबे समय से सरफेस वॉटर प्रोजेक्ट के चलते रुकी हुई थी, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों और रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की खराब हालत के कारण ट्रैफिक जाम और आवागमन में भी लोगों को काफी दिक्कतें आ रही थीं।