Monday, 25 August 2025
पंजाब
Illuminate Lives: डॉ. बलबीर सिंह ने नेत्रदान संबंधी मुहिम के ज़रिए अंधापन दूर करने की की अगुवाई
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Illuminate Lives: नेत्रदान के महत्व पर जागरूकता फैलाने और प्रत्यारोपण हेतु कॉर्निया की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से, पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (
Dr. Balbir Singh
) ने आज 25 अगस्त से 8 सितंबर, 2025 तक मनाए जाने वाले 40वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ किया।
Dr. Balbir Singh[/caption]
हर साल करीब 25,000 नए मामले सामने आते
नागरिकों से नेत्रदान के लिए आगे आने की अपील करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भारत में लगभग 1.1 मिलियन लोग कॉर्नियल अंधत्व से पीड़ित हैं। हर साल करीब 25,000 नए मामले सामने आते हैं, जिससे पहले से सीमित संसाधनों पर और दबाव पड़ता है। देश को हर वर्ष 1 लाख से अधिक कॉर्नियल प्रत्यारोपण की आवश्यकता होती है, जबकि केवल 25,000 से 40,000 प्रत्यारोपण ही हो पाते हैं।यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के नेत्रदान से कॉर्नियल अंधत्व से पीड़ित दो लोगों की दृष्टि बहाल की जा सकती है, जिससे देश को कॉर्नियल अंधत्व मुक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है। इस पहल का उद्देश्य पूरे राज्य में सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों के माध्यम से जनता को जागरूक करना है। [caption id="attachment_9956" align="aligncenter" width="800"]
Dr. Balbir Singh[/caption]