Saturday, 26 July 2025
देश
Bihar News: डॉ. बीरबल झा ने पेश किया विकास का त्रिस्तरीय मॉडल, पढ़े
डेली संवाद, पटना। Bihar News:
ब्रिटिश लिंगुआ (British Lingua) के प्रबंध निदेशक, सामाजिक उद्यमी और प्रसिद्ध लेखक डॉ. बीरबल झा ने इस सप्ताह अपने प्रेरक संबोधनों में देश के समावेशी विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया। उनका तीन सूत्रीय फॉर्मूला-जीविका के लिए अंग्रेज़ी, पहचान के लिए संस्कृति और समाज के लिए नैतिकता-न केवल चिंतन को प्रेरित करता है, बल्कि क्रियान्वयन की दिशा भी दिखाता है।
डॉ. बीरबल झा ने पेश किया विकास का त्रिस्तरीय मॉडल[/caption]
अंग्रेज़ी को बनाएं आजीविका का औज़ार
“अंग्रेज़ी सिखिए दिखावे के लिए नहीं, जीवन में तरक्की के लिए,” डॉ. झा ने जोर देते हुए कहा कि अंग्रेज़ी अब सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक नहीं, बल्कि रोजगार का साधन बननी चाहिए। उन्होंने आंकड़ों के हवाले से बताया कि देश के 35 लाख स्नातकों में से केवल 25% ही रोजगार योग्य माने जाते हैं, जिसका एक बड़ा कारण संप्रेषण क्षमता की कमी है। उनका मानना है कि अंग्रेज़ी को ग्रामीण भारत तक व्यावसायिक प्रशिक्षण का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। [caption id="attachment_79669" align="alignnone" width="1200"]
डॉ. बीरबल झा ने पेश किया विकास का त्रिस्तरीय मॉडल[/caption]