ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 06 February 2026

UP News: डॉ. डी.के. राव ने अपने घर से की शुरुआत, बेटी को पिलाया हेल्दी जूस

UP News: डॉ. डी.के. राव ने अपने घर से की शुरुआत, बेटी को पिलाया हेल्दी जूस
डेली संवाद, गोंडा। UP News: देश में बच्चों के बीच बढ़ती जंक फूड और फास्ट फूड की आदतों को लेकर जिले के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. डी.के. राव ने एक प्रेरणादायक और व्यावहारिक पहल की है। खास बात यह है कि उन्होंने इस मुहिम की शुरुआत अपने घर से की और अपनी बेटी को खुद तैयार किया गया हेल्दी जूस पिलाकर समाज को एक सशक्त संदेश दिया। डॉ. डी.के. राव ने केला, स्ट्रॉबेरी, बर्फ और दूध से पौष्टिक जूस तैयार किया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो के माध्यम से उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे बच्चों को कुरकुरे, पैकेट वाले स्नैक्स और फास्ट फूड से दूर रखें।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

डॉ. राव ने कहा— “आज बच्चों में कम उम्र में ही कार्डियो यानी हृदय से जुड़ी बीमारियाँ उत्पन्न हो रही हैं, और इसका सबसे बड़ा कारण बाहर का अस्वास्थ्यकर खाना है। अगर माता-पिता घर पर ही फल, सब्ज़ी और दूध से स्वादिष्ट रेसिपी बनाएं, तो बच्चे खुद जंक फूड छोड़ देंगे।” इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि “बच्चों की सेहत के लिए उपदेश से ज़्यादा ज़रूरी है उदाहरण। बदलाव की शुरुआत हमें अपने घर से ही करनी होगी।” इंस्टाग्राम पर साझा किया गया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता से सोचने के लिए प्रेरित कर रहा है।