Wednesday, 29 October 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में फर्जी डिग्री बनाने का भंडाफोड़, इस ट्रैवल एजेंट के साथ मोनिका गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:
पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में पुलिस ने फर्जी डिग्री बनाने का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने डॉक्टर पुष्कर गोयल की महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
जाली सर्टिफिकेट[/caption]
डॉ पुष्कर गोयल की महिला साथी गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) में पुलिस ने फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉक्टर पुष्कर गोयल की महिला साथी मोनिका को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चले कि मोनिका लंबे समय से फरार चल रही थी जिसको आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
बता दे कि पुलिस ने पहले ही डॉक्टर पुष्कर गोयल को अर्बन एस्टेट स्थित ठिकाने पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया था इसके साथ ही पुलिस ने वहां से दर्जनों फर्जी सर्टिफिकेट, यूनिवर्सिटी की डिग्रियां और अवैध शराब बरामद की थी लेकिन उसकी साथी मोनिका फरार हो गई थी। [caption id="attachment_90629" align="alignnone" width="1200"]
जाली सर्टिफिकेट[/caption]