Monday, 15 December 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Dr Ram Vilas Vedanti: राममंदिर आंदोलन से जुड़े डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
डेली संवाद, अयोध्या।
Dr Ram Vilas Vedanti: इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार और अयोध्या से पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती (Dr Ram Vilas Vedanti) का निधन हो गया है।
जानकारी अनुसार उन्होंने मध्य प्रदेश (
Madhya Pradesh
) के रीवा में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वहीं उनके निधन की खबर मिलते ही अयोध्या सहित पूरे संत समाज और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
Dr Ram Vilas Vedanti Passed Away[/caption]
बता दे कि डॉ. वेदांती राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी चेहरों में गिने जाते थे और उन्होंने इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। अयोध्या से सांसद रहते हुए उन्होंने संसद से लेकर सड़कों तक राम मंदिर निर्माण की आवाज को मजबूती से उठाया।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
डॉ. रामविलास दास वेदांती (Dr Ram Vilas Vedanti) मध्य प्रदेश के रीवा जनपद में प्रवास पर थे। इसी दौरान बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। [caption id="attachment_96563" align="alignnone" width="1200"]