Friday, 15 August 2025
पंजाब
Independence Day: कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम में फहराया तिरंगा
डेली संवाद, चंडीगढ़/पठानकोट।
Independence Day: पंजाब के स्थानीय निकाय एवं संसदीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह (
Dr. Ravjot Singh
) ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पठानकोट के मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की रस्म अदा की।
Dr. Ravjot Singh hoisted the tricolor in Pathankot[/caption]
chandigarh-airport[/caption]
कैबिनेट मंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
कैबिनेट मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद परेड का निरीक्षण किया और जिलेवासियों को संबोधित किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने पंजाब पुलिस, महिला पंजाब पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और विभिन्न स्कूलों के बच्चों की टुकड़ियों द्वारा निकाले गए शानदार मार्च-पास्ट से सलामी ली।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जे) पठानकोट श्री हरदीप सिंह और एसएसपी श्री दलजिंदर सिंह ढिल्लों विशेष रूप से उपस्थित थे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. रवजोत सिंह ने जिला पठानकोट के निवासियों और देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। [caption id="attachment_81828" align="aligncenter" width="1200"]
Dr. Ravjot Singh hoisted the tricolor in Pathankot[/caption]
आज़ादी की लड़ाई में सबसे अधिक बलिदान पंजाबियों ने दिए
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश की आज़ादी की लड़ाई में सबसे अधिक बलिदान पंजाबियों ने दिए हैं। पंजाब सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि शहीद जवानों के परिजनों के लिए एक्स-ग्रेशिया राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है और इस आर्थिक सहायता योजना में अग्निवीरों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को खेलों में फिर से देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए, ओलंपिक और एशियाई खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को तैयारी के लिए क्रमशः 15 लाख और 8 लाख रुपये प्रति खिलाड़ी की राशि दी जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमें देश की उन्नति में मिल-जुलकर योगदान देना चाहिए और शहीदों द्वारा दिए गए बलिदानों को हमेशा याद रखना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। [caption id="attachment_47632" align="aligncenter" width="800"]
chandigarh-airport[/caption]