Thursday, 13 November 2025
हरियाणा
Haryana News: डॉ. सुमिता मिश्रा ने सभी जिलों के डीसी के साथ की बैठक, दिए ये सख्त आदेश
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News:
हरियाणा (
Haryana
) में पेपरलेस पंजीकरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व सुगम बनाने के उद्देश्य से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने सभी उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में उन्होंने कई अहम सुधारों की घोषणा करते हुए कहा कि नागरिक सुविधा बढ़ाने के लिए आवेदन के रिवर्ट समय को पाँच दिन से कम किया जाएगा। अब सभी दस्तावेज़ 72 घंटे तक स्वचालित रूप से सुरक्षित रहेंगे, ताकि किसी भी डेटा लॉस से बचा जा सके।