ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 05 June 2026

Punjab News: पंजाब में नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 1 किलो हेरोइन और 3 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में नशा-हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़
अमृतसर में नशा-हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने बड़े नशा और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 1 किलो 128 ग्राम हेरोइन और पाकिस्तान निर्मित .30 बोर के 3 पिस्तौल बरामद किए। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला अमृतसर (Amritsar) में देहाती पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से एक बड़े नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। खुफिया सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 1 किलो 128 ग्राम हेरोइन और पाकिस्तान निर्मित तीन .30 बोर पिस्तौल बरामद किए।

करोड़ों रुपए की कीमत

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह नेटवर्क सीमा पार बैठे तस्करों के निर्देश पर पंजाब में नशे और हथियारों की आपूर्ति कर रहा था। अधिकारियों के अनुसार, बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए में आंकी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब नेटवर्क के अन्य सदस्यों, स्थानीय संपर्कों और सप्लायरों की पहचान में लगी हुई हैं। प्रारंभिक जांच में मिले सुरागों के आधार पर अगले कुछ दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पुलिस ने कहा कि राज्य को नशा मुक्त और अवैध हथियारों से मुक्त बनाने के लिए अभियान जारी रहेगा। सीमा पार से संचालित ऐसे नेटवर्कों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बरामद हेरोइन लोपोके थाना क्षेत्र में पाई गई थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आने वाले समय में इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े और खुलासे होने की उम्मीद है।